फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी भूमि से होता मिला अवैध मिटटी खनन, जेसीबी बरामद, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली और एसओजी टीम ने शनिवार देर रात छापा मारकर गांव बामनहेड़ी के जंगल में सरकारी भूमि से किया जा रहा मिट्टी का अवैध खनन पकड़ लिया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से दो जेसीबी, एक ट्रैक्टर ट्राली के साथ ही आरोपियों से एक लाख बत्तीस हजार चार सौ रुपये भी बरामद किए। पुलिस को देखकर तीन आरोपी फरार हो गए। सभी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया हैं। इस मामले में क्षेत्रीय चौकी पुलिस की सक्रियता की पोल भी खुली है।
विज्ञापन

एसएसपी अभिषेक यादव को सूचना मिली थी कि रोहाना क्षेत्र के गांव बामनहेड़ी में कुछ लोग मिट्टी का अवैध खनन कर रहे है। एसएसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस, रोहाना चौकी व एसओजी टीम ने संयुक्त रुप से छापा मारा तो मौके पर लोगों को अवैध खनन करते पाया। यह सभी लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपी दबोच लिए, जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। तीनों को काफी तलाशा गया, लेकिन सफलता नहीं मिली
विज्ञापन

इन्हें किया गया गिरफ्तार
- शहर कोतवाली के गांव शेरपुर निवासी अहसान पुत्र यूनुस
- शाहर कोतवाली के गांव शेरपुर निवासी इनाम पुत्र यूनूस
- शहर कोतवाली के मिमलाना निवासी कल्लू पुत्र जमील
- सिविल लाइन के सरवट निवासी खालिद पुत्र रहीस
ये तीन हुए फरार
- भोपा के नया गांव निवासी आसिफ पुत्र भूरा
- शहर कोतवाली के गांव शेरपुर निवासी इरफान पुत्र शराफत
- शर कोतवाली के गांव दीदाहेड़ी निवासी निवासी जावेद
यह हुई बरामदगी
- दो जेसीबी बिना नंबर
- एक ट्रैक्टर ट्राली बिना नंबर
- एक लाख बत्तीस हजार चार सौ रुपये नगद
अवैध धंधा करने वाले किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जो आरोपी मौके से फरार हुए है, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें