खतौली। रेलवे विभाग की भूमि की नपाई करा कर अवैध निर्माण हटाए जाने का काम मंगलवार को रेलवे की टीम ने जीआरपी की देखरेख में किया।
जानसठ रोड पर स्थित फाटक को ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे विभाग ने बंद कर दिया था। फाटक से चंद कदम की दूरी पर स्थित शराब के ठेके के संचालक ने रेलवे की भूमि की ओर अवैध रूप से दरवाजा लगाया हुआ था, शराब पीने वाले उसी रास्ते से आकर शराब लेते थे। शराब के ठेके के सामने रेलवे लाइन है, जिस कारण दुघर्टना का खतरा बना रहता है।
उधर रेलवे विभाग फ्रेट कॉरीडोर बनाने में भी लगा है। शराब के ठेके के बाहर निशानदेही कर वहां दीवार बनाने का काम शरू करने पहुंची टीम ने बताया कि ठेके संचालक को कई बार कहा जा चुका था, लेकिन रेलवे की भूमि की ओर खोला गया अवैध दरवाजा बंद नहीं किया। जिस कारण यह प्रक्रिया की गई है। इस दौरान रेलवे विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।