फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छपार में हाईवे पर अवैध कट बंद कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
छपार। हाईवे पर कई स्थानों पर लोगों ने बेरिकेडिंग तोड़कर अवैध कट बना रखे हैं, जिससे हादसे बढ़ रहे हैं। हादसे रोकने के लिए पुलिस ने एनएचएआई कर्मियों को साथ लेकर अवैध कट बंद कराए।
विज्ञापन

हाईवे पर आसपास के ग्रामीणों ने अपनी सुविधा के लिए बेरिकेडिंग तोड़कर कट बना लिए हैं, उन कटों पर आये दिन हादसे बढ़ रहे हैं। पुलिस ने एनएचएआई कर्मियों को साथ लेकर गांव बढेड़ी, बिजोपुरा, छपार, टोल के निकट व बरला के पास अवैध कट को बेरिकेडिंग कर बंद करा दिया है। लोगों को सड़क पार करने में परेशानी तो होगी, लेकिन हादसों में कमी आएगी। पुलिस का कहना है कि इन कटों से बहुत लोग हादसों का शिकार हो चुके हैं। अधिकारियों के निर्देश पर ही कट बंद कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें