पांच महीने से बंद डिस्टलरी को चलाने और रुका वेतन दिलाने की मांग
(फोटो समाचार)
मंसूरपुर। पांच महीने से बंद डिस्टलरी को चलाने और रुका वेतन दिलाने की मांग को लेकर मंसूरपुर डिस्टलरी गेट पर चल रहे कर्मचारियों को धरना सोमवार को 28वें दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने कहा कि भूख हड़ताल से भी पीछे नहीं हटेंगे।
सोमवार को डिस्टलरी पर धरना-प्रदर्शन जारी रहा। कर्मचारियों ने घोषणा की कि यदि जल्दी उनकी मांगें नहीं मानी गई, तो वह भूख हड़ताल शुरू कर देंगे। उनकी मांग को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। बार-बार प्रशासन और कंपनी के अधिकारियों को अपनी मांग से अवगत कराया जा चुका है। कर्मचारी अमित राठी, सुरेश पाल, अरविंद कुमार, योगेंद्र कुमार, बाबूराम कर्मिक अनशन पर रहे।