संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर। गांव हरैंटी के रोहन राठी हत्याकांड के सही खुलासे को लेकर सोरम के ग्रामीणों ने 21 अक्तूबर को एसएसपी कार्यालय पर आयोजित होने वाली पंचायत में अधिक-से-अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया । एलान किया गया कि कोई ठोस आश्वासन नहीं देता तो गांव सोरम में ऐतिहासिक चौपाल पर महापंचायत आयोजित की जाएगी । सीबीआई जांच की मांग रखी गई।
सोरम में गांव हरैटी निवासी मृतक रोहन राठी के पिता गांव पंचायत प्रशासक विवेक राठी की ननिहाल है। रोहन राठी हत्याकांड से गांव सोरम के ग्रामीणों में आक्रोश है। पुलिस के हत्याकांड का सही खुलासा न करने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में एक बैठक आयोजित की।
बैठक में वक्ताओं ने रोहन राठी हत्याकांड का सही खुलासा न होने पर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिस रोहन राठी हत्याकांड में लीपापोती कर रही है और घटना का सही खुलासा नहीं कर रही है ।
वक्ताओं ने कहा कि पुलिस के सही घटना का खुलासा न करने से परिवार के साथ अन्याय हो रहा है। कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिलकर भी ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल मिलकर घटना का खुला सही खुलासा करने की मांग करेगा ।
अध्यक्षता ओमपाल सिंह और संचालन मास्टर रामपाल सिंह ने किया । जिला महासचिव विकास बालियान, जितेंद्र बालियान, विपिन बालियान, सुरेंद्र सिंह, चंद्रवीर सिंह, डॉ. प्रदीप बालियान, मास्टर देवेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह अध्यक्ष, देशपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, बबलू बालियान, सीटू बालियान, हरेंद्र फौजी व योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।