फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेती और किसानी में बनना है विशेषज्ञ : कपिल देव

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि हमें खेती किसानी में भी विशेषज्ञ बनना है। भाजपा के अच्छे कार्यकर्ता बनने के लिए हमें मेहनत करनी होगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चाहता है कि भारत का स्वाभिमान बढे। इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

शुकतीर्थ स्थित दण्डी आश्रम में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन किया गया। मीरापुर विधानसभा सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक गांव में सहकारिता प्रकोष्ठ कार्य कर रही है। गन्ने का रिकवरी रेट पहले से बहुत बेहतर हुआ है। गन्ने के भुगतान के कारण किसान परेशान था, लेकिन योगी सरकार ने किसान का शत प्रतिशत भुगतान हो रहा है। सपा सरकार में मिलें बिक रही थी, अब वही मिल चल रही है। सहकारिता प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक डॉ. बीरबल ने कहा कि सहकारिता हमारे देश में प्रभावी तरीके से कार्य कर रही है। सहकारिता का लाभ प्रत्येक किसान को मिल रहा है। किसान अपना रजिस्ट्रेशन अवश्य कराए। किसान सोलर पैनल व्यवस्था को जरूर अपनाएं। सम्मेलन को एमएलसी वंदना वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान, ब्लॉक प्रमुख अमित तोमर, जिला महामंत्री विजय सैनी, जिला संयोजक विजय प्रजापति, जिला सह संयोजक हरेन्द्र शर्मा ने संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष सतनाम बंजारा, दिनेश सैनी, डॉ. विनोद, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, रामकुमार शर्मा, संदीप अलीपुर, नीरज रायल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें