फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभी न टायर्ड हूं और न ही रिटायर्ड : हरेंद्र मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। छात्र राजनीति से शुरू किए सफर में नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक ने कई उतार-चढ़ाव देखे। 1982 में बीडीसी का चुनाव लड़ा। 1985 में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने उन्हें खतौली से टिकट दिया तो वह विधायक चुने गए। इसके बाद तीन बार बघरा से विधायक रहे। इंडियन नेशनल लोकदल से वह राज्यसभा सांसद भी रहे और अब सांसद चुन लिए गए हैं। उनका कहना है कि राजनीति के माध्यम से जनता की सेवा जारी रहेगी। प्रस्तुत है बातचीत के अंश...।
विज्ञापन

-
सवाल : राजनीति में शुरूआत कैसे हुई।
जवाब : छात्र राजनीति से शुरूआत की। साल 1982 में बीडीसी चुने गए। लेकिन उम्र कम होने के कारण ब्लॉक प्रमुख का चुनाव नहीं लड़ सके। हमारे भाई ने चुनाव लड़ा और वह प्रमुख चुन लिए गए थे।
सवाल : अपनी जीत की क्या बड़ी वजह मानते हैं।
जवाब : जनता को जर्नादन कहा गया है। दस लोग चुनाव लड़ते हैं, एक की जीत होती है। इस बार जनता ने मेरे ऊपर विश्वास किया, पहले उनके ऊपर कर लिया था। जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

सवाल : किन कामों को कराने की प्राथमिकता देंगे।
जवाब : लोगों का सम्मान लौटाया जाएगा। हम जनता के और कमेरों के वकील हैं। माफियाओं, भूमाफियाओं और सट्टेबाजों की वकालत नहीं करेंगे।
सवाल : पिछले डेढ़ दशक में कौन से ऐसे काम है जो नहीं हुए, आप कराएंगे।
जवाब : साल 2008 तक राज्यसभा सांसद रहे। मॉडर्न स्टेशन, डबल ट्रैक, फ्रेट कॉरिडोर स्वीकृत कराए थे। अब जनता जो काम बताएगी, वही किया जाएगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, सुकून और स्वरोजगार मिलना चाहिए।
सवाल : राजपूत समाज ने भाजपा का विरोध किया, आपको कितना लाभ हुआ।
जवाब : भाजपा के विरोध की जानकारी नहीं। सिर्फ राजपूत समाज ही नहीं दूसरी जातियों के लोगों ने भी सपा को वोट दिया। 36 बिरादरी ने सहयोग किया, सबका शुक्रगुजार हूं।
सवाल : जीतने के बाद आपने कहा, भविष्य में चुनाव नहीं लडूंगा।
जवाब : पार्टी में यह विचार रखा जाएगा। चुनाव की नहीं संगठन की राजनीति करने का विचार है। अभी न टायर्ड हूं और न ही रिटायर्ड। राजनीति के माध्यम से सेवा का कार्य जारी रहेगा।
इनसेट
जीत टिकैत, मुलायम और अजित सिंह के नाम
मुजफ्फरनगर। नवनिर्वाचित सांसद हरेंद्र मलिक ने जीत के बाद कूकड़ा मंडी से सरकुलर रोड स्थित भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की थी। मलिक ने कहा कि वह अपनी जीत चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत, मुलायम सिंह यादव और चौधरी अजित सिंह को समर्पित करते हैं। यह भी कहा कि 2019 में अजित सिंह को बेईमानी से हराया गया था, इस बार हम ईमानदारी से जीत गए हैं।
इनसेट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यह दिया बयान
सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र छिड़ने पर कहा कि वह बड़े आदमी हैं, उनका जिक्र नहीं करता। यह भी कहा कि उनके बच्चे नहीं हैं, मेरे बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें