फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पति ने मायके में दिया विवाहिता को तीन तलाक, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में रहने वाली विवाहिता ने अपने पति पर उसे मायके में तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जाते समय आरोपी परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दे गया।
विज्ञापन


विवाहिता ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2022 को शामली कस्बा निवासी गुल मोहम्मद के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने कई लाख रुपये खर्च किए थे। विवाहिता का पति चार लाख रुपये मकान बनाने के लिए मायके से लाकर देने का दबाव बना रहा था।

तीन लाख रुपये एकत्र कर दिए गए। इसके बाद बाइक व दस हजार रुपये के लिए दबाव बनाया जाने लगा। मांग पूरी न करने पर पति ने अपने परिजनों के साथ मिल कर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मार्च 2024 को पति ने विवाहिता के मायके पहुंच कर मांग पूरी न करने पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन पुलिस ने सीओ सिटी व्योम बिंदल के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें