फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंजुम हत्याकांड का आरोपी पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी बोला, पत्नी के थे अनैतिक संबंध, इसलिए मार डाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव तावली निवासी महिला अंजुम के हत्यारोपी पति असगर अली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किया है। आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी के गांव में ही एक व्यक्ति के साथ अनैतिक संबंध थे, इसलिए हत्या की।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव ने बताया कि दो दिन पूर्व गांव तावली निवासी असगर अली ने धारदार हथियार से वार कर अपनी पत्नी अंजुम की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था। बृहस्पतिवार को आरोपी असगर अली को बरवाला गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि उसकी पत्नी के गांव में ही एक व्यक्ति से अनैतिक संबंध थे। जिसका वह विरोध करता था। इसी वजह से दोनों में विवाद बना रहता था। इसी के चलते पत्नी की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें