पुरकाजी विधानसभा सीट के हुसैनपुर गांव के बूथ पर सबसे ज्यादा 87.04 प्रतिशत और खुड्डा गांव के बूथ पर सबसे कम 46.60 प्रतिशत मत पड़े। 24 बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े। 26 बूथों पर 55 प्रतिशत से कम मतदान हुआ।
पुरकाजी विधानसभा सीट पर 2,03574 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। यहां 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां दलित बूथों पर अच्छा मत प्रतिशत हुआ है, लेकिन मुस्लिम और ओबीसी वोट कहीं अधिक और कहीं कम पड़े हैं। इस सीट पर बीजेपी के प्रमोद ऊंटवाल, कांग्रेस के दीपक कुमार और बसपा के अनिल कुमार तीनों ही जीत का दावा कर रहे हैं। दलित मतदाताओं का झुकाव बसपा, मुस्लिम का कांग्रेस और अन्य जातियों का बीजेपी पर अधिक रहा।
जिन 26 बूथों पर 75 प्रतिशत से अधिक मतदान रहा, उनमें मलीरा का बूथ नंबर 21, खांजापुर का बूथ नंबर 64, न्याजूपुरा का बूथ नंबर 72, मिमलाना का बूथ नंबर 76, मुस्तफाबाद के बूथ नंबर 117, 118, पचेंडा कलां के बूथ नंबर 122, बामनहेडी के बूथ नंबर 144, सिसौना के बूथ नंबर 157, दतियाना के बूथ नंबर 165, परई के बूथ नंबर 167,
सिंभालकी के बूथ नंबर 176, छपरा के बूथ नंबर 200, 201, भोजाहेड़ी के बूथ नंबर 240, धमात के बूथ नंबर 272, केल्लनपुर के बूथ नंबर 273, धमात के बूथ नंबर 276, नूरनगर के बूथ नंबर 277, हुसैनपुर के बूथ नंबर 280, खेडकी के 281 और 282, भदौला के बूथ नंबर 284 पर 75 प्रतिशत से अधिक वोट पड़े।
विधानसभा में 26 बूथ ऐसे हैं जिन पर 55 प्रतिशत से कम वोट पड़े। इनमें जागाहेड़ी का बूथ नंबर 49, शाहबुद्दीनपुर का बूथ नंबर 68, 70, 71, सरवट का बूथ नंबर 79, 80, 83, गांधी कॉलोनी का बूथ नंबर 91, 94, 95, 96, होली चाइल्ड स्कूल पचेंडा रोड के बूथ नंबर 99, 100, आदर्श कालोनी के बूथ नंबर 102, एपी पब्लिक स्कूल के बूथ नंबर 107,
अलमासपुर के बूथ नबर 109, 110, रथेड़ी के बूथ नंबर 131, बागोवाली के बूथ नंबर 149, 150, 152, 154 पर 55 प्रतिशत से कम वोट पड़े। खुड्डा के बूथ नंबर 179 पर सबसे कम 46.60 सबसे कम मतदान हुआ। बरला के बूथ नंबर 211, खाईखेड़ी के बूथ नंबर 225, अमलावाला के बूथ नंबर 289 पर 55 प्रतिशत से कम वोट पड़े।