फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सड़क निर्माण में अनियमितता के विरोध में भूख हड़ताल

Fri, 02 Jan 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सड़क निर्माण में अनियमितता के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठे समाजसेवी सुमित मलिक। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिंचाई विभाग की ओर से निर्मित कराई गईं तीन सड़कों की गुणवत्ता के मामले में शिकायतकर्ता सुमित मलिक ने कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता का कहना है कि गंग नहर खंड की ओर से बुड़ीना खुर्द के समीप किमी 10.99 से 12.94 तक दो अलग-अलग बीसी सड़कों का निर्माण कराया गया था। तीसरी सड़क का निर्माण चरथावल-पीनना मार्ग रजबहा रोड पर हुआ था। जिसके निर्माण पर करीब 31 लाख की लागत आई।
प्रभारी मंत्री सोमेन्द्र तोमर से निर्माण में अनियमितता की शिकायत की थी। सीडीओ कंडारकर कमल किशोर देशभूषण ने पांच दिसंबर को बुड़ीना खुर्द और 18 दिसंबर को चरथावल-पीनना मार्ग रजबहा पटरी पर बनी सड़क का निरीक्षण कर जांच की थी।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई नहीं होने पर बृहस्पतिवार से शिकायतकर्ता ने कलक्ट्रेट में धरना देकर भूख हड़ताल शुरू कर दी। आरोप लगाया कि सड़क निर्माण कराने वाले सिंचाई विभाग के जेई का एक वर्ष पूर्व ट्रांसफर हो गया था, लेकिन उसे कार्यमुक्त नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें