गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना होने से पूर्व एकजुटता दिखाते पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर
- फोटो : DEVBAND
देवबंद से सैकड़ों किसान ने गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना
देवबंद। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान शनिवार की सुबह गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए।
इस दौरान वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की ताकत को नहीं पहचान रही है। किसानों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। तीनों कृषि कानून किसान विरोधी हैं। वर्मा ने गन्ना मूल्य 600 रुपये क्विंटल घोषित करने, उत्तर प्रदेश में बिजली की कीमत हरियाणा के बराबर करने, कृषि कार्य हेतु किसानों को निशुल्क बिजली देने, दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर दर्ज मुकदमे खारिज करने तथा तीनों कृषि कानूनों को शीघ्र समाप्त करने की मांग की। गाजीपुर बॉर्डर के लिए कूच करने वालों में प्रदेश महामंत्री वाजिद अली त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह बंटी, कृष्ण कुमार, पदम सिंह, विक्की चौधरी, हरविंदर सिंह, चौधरी ओमपाल सिंह, राजेंद्र चौधरी, विकास कुमार, आयुष चौधरी, वीरेंद्र सिंह, सचिन प्रधान, चौधरी बाबूराम, रविंद्र कुमार, चौधरी सुखपाल सिंह, मो. नईम त्यागी, मुर्तजा त्यागी, साजिद त्यागी, असगर अली आदि रहे। वहीं किसान आंदोलन के चलते पुलिस पूरी तरह से अलर्ट दिखाई पड़ी। घलोली चेकपोस्ट व टोल प्लाजा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार शनिवार को भी भारी पुलिस बल तैनात रहा।