फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत-प्रतिशत रहा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में अनस नसीर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत सफलता पाई है। यहां हाई स्कूल में नरगिस व इंटरमीडिएट में अर्शी टॉपर रही। हाईस्कूल में अनम, तानिया अंसारी, सबा जैदी, मंतशा, सबा खान, मुस्कान कुरैशी, नरगिस, इरम फातिमा, अर्शी नाज, मोनीश कुरैशी, अब्दुल वारिस, समीर, सुहैल, असद व इंटर में गुलफिशा, आयशा सिद्दीकी, जहरा ,मुस्कान, मुजययना, खुशनुमा, सारिया, हिना, सालेहा, दरक्षा, शीनम, जैबा, काजिम, अरशद, अमन क़ुरैशी, अनस कुरैशी आदि शामिल रहे। नगर के कृष्णा पुरी स्थित अनस नसीर इंटर कॉलेज में दोपहर के समय छात्र-छात्राएं परिणाम देखने के लिए पहुंचे, जहां बच्चों ने ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखा। कॉलेज प्रिंसिपल हाजी जमीर अहमद ने सफल छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उधर, शहर के झांसी की रानी स्थित एसडी गर्ल्स का हाईस्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्या रजनी गोयल ने बताया कि अर्पिता ने पहला, आस्था वर्मा ने दूसरा, हिफ्ज परवीन एवं खुशी सिसौदिया ने तीसरा स्थान पाया। इंटर का परिणाम 99 प्रतिशत रहा। रोजी परवीन, तनु शर्मा, एकता, तनवी ने श्रेष्ठता हासिल की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें