फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये कैसे हिंदुस्तानी: पाकिस्तान के समर्थन में लगा रहे स्टेटस और नारे, पकड़े गए तो बोले-साहब माफी दे दो

Sat, 10 May 2025 12:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में दो मामले सामने आए। पहले में एक व्यक्ति ने विवादित टिप्पणी  
वाला स्टेटस लगाया। तो दूसरे में, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए वीडियो वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
आरोपी अनवर जमील। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपा के मोरना निवासी पेंटर सावेज ने अपने मोबाइल के स्टेटस पर विवादित टिप्पणी वाली पाकिस्तानी वीडियो लगा दी। पता चलने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मुजफ्फरनगर में वायरल वीडियो में पाकिस्तान जिंदाबाद कहने वाले अनवर जमील के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 

सावेज के स्टेटस पर लगी वीडियो पाकिस्तान की है। वीडियो में एक व्यक्ति कश्मीर के पुलवामा व पहलगाम में हुई घटनाओं को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन होना कह रहा है। इस वीडियो का पता चलने पर भोपा थाना पुलिस को जानकारी दी गई तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
 
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार को मुजफ्फरनगर में वायरल हुई वीडियो प्रकरण में आरोपी अनवर जमील के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। वीडियो में आरोपी व्यक्ति पाकिस्तान जिंदाबाद कह रहा था। यह वीडियो उस समय वायरल हुई, जब देश की सीमा पर पाकिस्तान के साथ युद्ध के हालात बने हैं। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें