उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का होटल, रेस्टोरेंट और चाय की दुकानों पर प्रयोग पाए जाने पर कार्रवाई होगी। अफसरों को इसके लिए रैंडम चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने कहा कि घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति में सरकार सब्सिडी देती है। अत: ऑयल कंपनियों के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी यह दायित्व है कि घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का सम्यक वितरण सुनिश्चित कराया जाए। यह शिकायत मिल रही है कि कुछ लोग घरेलू एलपीजी सिलिंडरों का कॉमर्शियल उपयोग कर उनका दुरुपयोग कर रहे है। यह दंडनीय अपराध है।
सभी एसडीएम और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक अपने-अपने तहसील क्षेत्र में समस्त होटल, रेस्टोरेंट, वेल्डिंग दुकानों, वाहनों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू एलपीजी सिलिंडरों के दुरुपयोग की जांच करेंगे। इसके अतिरिक्त जिला पूर्ति अधिकारी भी जिलेभर में जांच का कार्य देखेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/