फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान मकान गिरा, परिवार सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तुलसीपुर में हुआ हादसा, मलबे में दबकर घरेलू सामान खराब
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव तुलसीपुर में बरसात के कारण मकान की नींव खराब हो गई। दीवारों में भी दरारें आ गईं। मकान को सही कराने के लिए जैक पर लिंटर रोककर पिलर बनाने का काम कराया जा रहा था। तभी पूरा मकान गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। मकान में रखा पूरा सामान मलबे में दब गया।
खतौली ब्लाक प्रमुख के पति गौतम गुर्जर के चाचा गजेंद्र सिंह का गांव तुलसीपुर में मकान है। बताया कि खाद के गड्ढे गांव के बीचों बीच आ गए हैं। इनमें गोबर आदि डाला जाता है। खाद के गड्ढों के समीप ही गजेंद्र सिंह का दो मंजिला मकान है। बरसात का पानी खाद के गहरे गड्ढों में भर जाने के कारण मकान की नींव पानी ले गई। दीवारों में दरार आ गई। मकान को नुकसान न हो, इसलिए लिंटर के नीचे जैक लगाकर पिलर बनाए जाने का काम कराया जा रहा था। शुक्रवार शाम के समय मकान के खिसकने की आवाज हुई तो शोर मचा दिया गया। शोर मचाने में मकान के भीतर जो भी परिजन थे, मकान से बाहर आ गए। मजदूर भी वहां से हट गए। तभी दो मंजिला इमारत भरभराकर गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर, मकान में बने छह कमरे, दो बरामदे, टायलेट, बाथरूम, रसोई, स्टोर में रखा घरेलू सामान बेड़, एलईडी, फ्रीज, कूलर, चारपाई, मेज, कुर्सी, सेफ, संदूक, सोफा आदि सामान मलबे में दब गया। परिवार के सुमित ने बताया कि लगभग 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। रात होने के कारण मलबे के नीचे दबा सामान नहीं निकला जा सका। शनिवार दिन में मलबा हटाकर उसके नीचे दबा सामान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें