फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में लापता हुआ होटल कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में लापता हुआ होटल कर्मी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के जोहड़ वाली मस्जिद खालापार निवासी चांदनी ने तहरीर देकर बताया कि उसका शौहर इरफान रुड़की रोड स्थित एक होटल पर काम करता है। पीड़िता के अनुसार इरफान 11 नवंबर को रोजाना की भांति होटल पर काम करने गया था, लेकिन इसके बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गया। अगले दिन तक भी घर न लौटने पर चांदनी होटल पहुंची, जहां होटल संचालक ने बताया कि वह 11 नवंबर को काम पर आने के कुछ देर बाद ही जरूरी काम बताकर लौट गया था। इसके बाद से युवक का कहीं सुराग नहीं लग पाया। पीड़िता ने शौहर की बरामदगी की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें