फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योद्धाओं को सम्मानित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे में आंबेडकर जयंती पर वाल्मीकि मंदिर पर कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे देवदूतों का सम्मान कर पुष्पवर्षा की गई। कार्यक्रम में सेक्टर मजिस्ट्रेट व अधिशासी अधिकारी सुधीर मिश्रा , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ एनपी सिंह , थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह व कस्बा इंचार्ज विजयपाल सिंह के अलावा पुलिसकर्मियों व सफाईकर्मियों का माल्यार्पण करने के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे योद्धाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने कहा कि कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे योद्धाओं का सम्मान करना देश सेवा करने के समान है। सभासद संजय सौदाई , नामित सभासद जितेंद्र धवन, अशोक धवन, ओमपाल मेहरा , नरेश धवन , महेश बाल्मीकि , राजीव कुमार , विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें