फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील किए इलाकों में चल रहा सफाई अभियान

विज्ञापन
सदर बाजार में कार्यालय पर सैनिटाइजर का छिड़काव करते नगर स्वास्थ्य अधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सील किए गए इलाके में सफाई कार्य तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही नगर पालिका के कर्मचारी शहर के अन्य हिस्सों को भी सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं। नालों की सफाई का कार्य भी किया गया।
विज्ञापन

नगर में खालापार क्षेत्र का किदवईनगर इलाका हॉटस्पाट है। सील करने के बाद इस क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को क्षेत्र में नालों की सफाई का काम किया गया। सामान्य दिनों में अतिक्रमण एवं सड़कों पर भीड़ अधिक होने के कारण नालों की सफाई के काम में कठिनाई आती है। लॉकडाउन के बीच जेसीबी के जरिए नालों को साफ किया गया। इसके साथ ही क्षेत्र में सैनिटाइजर का छिड़काव भी किया गया। अन्य कई मोहल्लों भी नगर पालिका की टीमें सैनिटाइजर छिड़काव के लिए जुटी हैं। सदर बाजार में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी ने कई स्थानों पर खुद सैनिटाइजर का छिड़काव किया। इसके साथ ही सफाई निरीक्षक उमाकांत शर्मा, संजय पुंडीर सफाई नायकों एवं सफाई कर्मचारियों के साथ शहर में अभियान में जुटे हुए हैं।

किदवईनगर में नालों की सफाई करती नगर पालिका की टीम।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें