कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते होमगार्ड।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
होमगार्डों ने हाथों में काली पट्टी बांध किया प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी व कर्मचारी एसोसिएशन के बैनरतले जिले के होमगार्ड ने ड्यूटी से हटाए जाने के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट में धरने में पहुंचकर समर्थन देने की घोषणा की।
होमगार्डों को ड्यूटी से हटाने के विरोध में कलक्ट्रेट में दूसरे दिन भी प्रदर्शन हुआ। हाथों में काली पट्टी बांधकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। होमगाड्र्स के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। जिले में 575 होमगार्ड्र्स इससे प्रभावित हुए हैं। कुल 1200 होमगार्ड्र्स में लगभग आधे बेरोजगार हो गए हैं। होमगार्डों ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना भी दिया। राज्य कर्मचारी संगठनों की ओर से राहुल चौधरी, पवन गिरि, संजीव लांबा, अनुज त्यागी होमगाड्र्स के धरने पर पहुंचे। होमगाड्र्स को आश्वासन दिया कि उनकी लड़ाई में दूसरे कर्मचारी भी उनके साथ है। किसी की रोजी रोटी छीनने का सरकार को कोई हक नहीं है। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह पंवार, पंकज, योगेंद्र, देवेंद्र, मदन, जगदीश, सोनू, विनोद, अजय, संजीव, कृष्ण आदि मौजूद रहे।