फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: होमगार्ड रतिराम का हत्यारोपी दीपक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएए का विरोध करने के दो आरोपी भी चाकू के साथ दबोचे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। वर्ष 2020 में होमगार्ड रतिराम की हत्या करने के आरोपी दीपक शहर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा है। दीपक को वर्तमान में जिला बदर किया गया था। इसके अलावा पुलिस ने सीएए का विरोध करने के दो आरोपियों को भी चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी दीपक बुढ़ाना मोड़ का रहने वाला है। जिला प्रशासन ने उसे जिला बदर किया था। वर्ष 2020 में बुढ़ाना मोड़ पर होमगार्ड रतिराम और अन्य पुलिसकर्मी म्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने दीपक को पकड़ने को कोशिश की थी। उसने होमगार्ड को छुरी मार कर घायल कर दिया था। पुलिस ने बलवा और जानलेवा हमला करने की धारा में मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में रतिराम की मौत हो गई थी। तब मुकदमे में हत्या की धारा का इजाफा किया गया था। इस मामले में उसे जून 2020 में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से आने के बाद उसे प्रशासन ने जिला बदर किया हुआ था। उसे मंगलवार की रात में चाकू लेकर अपराध करने के इरादे से घूमते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा वर्ष 2019 में सीएए के मामले में आरोपी रहे सिविल लाइन केे सरवट निवासी शमीम और उसके साथी खालापार निवासी आशू को चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। सहायक पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तीनों आरोपियों को मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें