फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को अर्पित किए श्रद्धासुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में सामाजिक और शैक्षिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन


वाल्मीकि क्रांति दल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन





अमर उजाला ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। शहीद दिवस पर जिलेभर में आजादी के नायक भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। सामाजिक, शैक्षिक और किसान संगठनों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। रक्तदान शिविर लगाया गया।

वाल्मीकि क्रांति दल के तत्वावधान में गांधी वाटिका में रक्तदान शिविर लगाया गया। लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सुधाकर और संरक्षक दीपक गंभीर ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल सुधाकर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव महक सिंह वाल्मीकि ने पुष्प चक्र अर्पित किया। इस मौके पर श्रीपाल, सरलू, माधव सिंह, दीपक टांक, रोहित केश्ले, सुनील वैध, गौतम राम और सागर सौदाई उपस्थित रहे।
विज्ञापन


पश्चिमांचल निर्माण पार्टी के दक्षिणी सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह ने कहा कि वीरों के दम पर ही आज हम आजाद हवा में सांस ले पा रहे हैं। राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर इमरान राव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉक्टर राजेश कुमार , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार मित्तल, सदस्य जफर अब्बास, राजेश सिंह ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन




छपार में याद किया शहीदों का बलिदान

छपार। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने शहीद दिवस पर मनाया। मंडल महासचिव विपिन त्यागी ने कहा कि सरदार भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर मयंक त्यागी, नरेश कुमार, राजपाल सिंह, रामदत्त शर्मा, कमल त्यागी, जॉनी , प्रवेश त्यागी, अमित त्यागी, जयकुमार, शहजाद, संजीव चौहान, शक्ति सिंह और जयद्रथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें