फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज में शिक्षक नवाचार कार्यशाला का आयोजन

विज्ञापन
मंसूरपुर के गांव जड़ौदा में होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में आयोजित शिक्षक नवाचर कार्यशाला में - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
कालेज में शिक्षक नवाचार कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव जड़ौदा के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज के सभागार में एफिलेटिड स्कूल एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन मुजफ्फरनगर के तत्वावधान में शिक्षक नवाचार कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य बिन्दु-21वीं सदी में अध्यापन निपुणता और स्कूल के सर्वोत्तम प्रबंधन रहा।
मंगलवार को कार्यशाला का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष एससी त्यागी, जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, मण्डल महासचिव जसवीर राना, कुलदीप सिवाच, चन्द्रवीर सिंह, सुरेन्द्र आचार्य, सुधीर वेदवान, अ. कीर्तिवर्धन, पंकज धीमान, अनिल शास्त्री, रोशन अब्बास, ब्लाक अध्यक्ष गय्यूर अली, आसिफ अली एवं एसोसिएशन महासचिव प्रवेन्द्र दहिया ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मंच संचालन प्रवेन्द्र दहिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मण्डल अध्यक्ष एससी त्यागी ने पदाधिकारियों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों का धन्यवाद किया तथा एसोसिएशन को सुचारु रुप से चलाने मेें सभी की भागीदारी के लिए प्रसंशा की। जिलाध्यक्ष चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि एसोसिएशन में सभी अपनी सहभागिता को महत्वपूर्ण स्थान दें। एसोसिएशन ने जो बीज रोपित किया है, उसको विशाल वृक्ष बनाना है। जो सभी के सहयोग द्वारा ही संभव है। हिमांशु भटनागर ने आधुनिक युग में अंग्रेजी सीखने व बोलने पर जोर दिया। बच्चों को सामान्य ज्ञान आसान तरीके से सिखाने, संस्कारित करने, एक दिन बिना बैग के बुलाने, वेस्ट मेटिरियल से एक्टिविटी कराने की जानकारी दी। समृद्धि त्यागी ने बच्चों क्रेटिव बनाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें