फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थियों को कॅरियर की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसूरपुर। गांव जड़ौदा के होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कालेज में अपनी रुचि एवं क्षमता के अनुसार विद्यार्थी अपने कॅरियर का चुनाव कैसे करें, इस विषय पर कॅरियर काउंसिलिंग सेमिनार का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुभारंभ स्मृद्धि त्यागी, वैशाली चौधरी, दक्षा सैफी, रीटा दहिया एवं प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया संयुक्त रूप से सरस्वती मां के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करके किया। त्यागी ने बताया कि छात्रों को अपने सुनहरे भविष्य के लिए अपने कॅरियर का सही चुनाव सही समय पर ही कर लेना चाहिए। अपने कॅरियर का चुनाव करते समय अपनी रुचि, कार्यकुशलता, योग्यताएं, अपनी कमजोरियों का भी ध्यान रखना अति आवश्यक है। वैशाली चौधरी के अनुसार युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। द्वितीय सत्र में बच्चों की जिज्ञासा, एकाग्रता, प्रकृति एवं परीक्षा हेतु तैयारी पर स्मृद्धि के अनुसार बौद्धिक क्षमता एवं शैक्षिक योग्यता को बढ़ाने हेतु माता पिता को भावात्मक एवं आध्यात्मिक रुप से स्वस्थ एवं व्यवहार कुशल होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें