गांव चौरावाला में गन्ना क्रय केंद्र का उद्घाटन करते भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।
- फोटो : KHATAULI
मोरना। गांव चौरावाला में जयवीर सिंह पाल के खेत में टिकौला शुगर मिल द्वारा लगाया गया गन्ना क्रय केंद्र का शुभारंभ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किया। टिकौला शुगर मिल के ओमपाल सिंह गन्ना प्रबंधक, नरेंद्र सिंह गन्ना अधिकारी, मनोज कुमार, लखविंद्र व योगेंद्र कुमार ने बताया कि गांव चौरावाला के किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना तोल कर टिकौला शुगर मिल में भेजा जाएगा। मौके पर योगेश शर्मा, बिटटू प्रधान, विकास कुमार, पवन राठी, सुभाष चौधरी, बद्दू सिंह, मांगेराम, अब्दुल्लाह, रवि, नैन सिंह, हवा सिंह, ऋषिपाल आदि रहे।