फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराए पर मंगाए गद्दे, घर से लाए खाना, प्रशासन स्तर से नहीं मिल रही पूरी सुविधाएं 

Sat, 25 Nov 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पोलिंग बूथ पर चुनाव की तैयारियों में जुटे कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जनपद की दो नगर पालिकाओं समेत आठ नगर पंचायतों में रविवार को मतदान होगा। शनिवार को पोलिंग पार्टियों को बूथवार रवाना किया गया। अधिकांश बूथों पर व्यवस्था पूरी तरह से मुकम्मल नहीं रखी गई। कहीं कर्मचारियों को गद्दे किराए पर मंगवाने पड़े तो कहीं गोपनीयता बनाने के लिए गत्ते के बॉक्स नहीं पहुंचे। कर्मचारी बूथों पर ड्यूटी देने के लिए घर से खाना का टिफिन बांधकर लाए।
विज्ञापन


शहर में मतदान के लिए 300 से अधिक पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन सभी बूथों पर पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी को नियुक्त किया गया है। सकुशल मतदान कराने के लिए भेजे गए कर्मचारी असुविधा से घिरे हैं। अधिकांश बूथों पर रात्रि विश्राम के लिए व्यवस्था मुकम्मल नहीं है। डीएवी इंटर कालेज में छह बूथ बनाए गए हैं।

यहां सोने के लिए कर्मचारियों ने किराए पर गद्दे मंगवाए हैं, जबकि खाने के लिए घर से ही टिफिन बांधकर लाए। यहां मिले पीठासीन अधिकारी राजेश कुमार, मतदान अधिकारी वैभव कुमार क्लास रूम में अध्यापक के लिए बनी चौकी पर बिना गद्दे के लेटे हैं। बोले, कंबल तो ले आए थे, लेकिन जमीन पर बिछाने के लिए गद्दे नहीं मिल सके हैं। कमरे में पोलिंग कराना भी मुश्किल है। 
विज्ञापन


अगले रूम में बूथ पर पीठासीन अधिकारी नाथीराम, मतदान अधिकारी प्रशांत प्रथम, विनय कुमार बैलेट पेपर पर अपने हस्ताक्षर करने में लगे हैं, जबकि सोने के लिए तिपाई पड़ी है। दिनभर से गद्दे की बाट जोह रहे हैं। एक बूथ पर पीठासीन अधिकारी बाबू सिंह, मतदान अधिकारी मनोज, ख्याल सिंह पोलिंग की तैयारियों में व्यस्त दिखे। कर्मचारी बोले, सर्दी का मौसम है। रात्रि में ठंड अधिक बढ़ेगी। किसी तरह से सोने के लिए गद्दों को किराए पर मंगवाया गया है।

नगर पालिका इंटर कालेज में बने बूथ पर पीठासीन अधिकारी संजीव मित्तल, पूनम और संजीव कुमार तैनात हैं। बूथ पर रोशनी की पर्याप्त रूप में व्यवस्था नहीं है। गोपनीयता बनाने के लिए प्रशासन स्तर से गत्ता या कवर नहीं दिया गया है। कर्मचारियों को सोने के लिए फर्श पर कोई कपड़ा तक नहीं दिया गया है। खाने का इंतजाम भी किसी तरह से कर्मचारियों ने एक-दूसरे के घर से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें