विवादित विज्ञापन के विरोध में पूतला फूंकते हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ता।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
हिंदू जागरण मंच ने ज्वैलर्स कंपनी का पुतला फूंका
मुजफ्फरनगर। प्रसिद्ध ज्वैलर्स कंपनी पर धर्मांतरण को बढ़ावा देने संबंधी विज्ञापन जारी करने का आरोप लगाते हुए हिंदूू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कंपनी का पुतला फूंका।
बुधवार को हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता जुलूस निकालते हुए शहर के झांसी रानी चौक पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने प्रसिद्ध ज्वैलर्स कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कंपनी द्वारा हाल ही में एक विज्ञापन जारी किया गया है, जिसमें धर्मांतरण को बढ़ावा दिया गया है। इस तरह के विज्ञापन से हिंदू-युवतियों के उत्पीड़न के साथ ही धर्मांतरण के भी मामले बढ़ेंगे। जिला महामंत्री अंकुर राणा और जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र पंवार ने कहा कि उक्त विज्ञापन को बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई होने तक उक्त कंपनी के उत्पादों का पूर्णतया बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कंपनी का पुतला फूंकते हुए शासन से भी संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्तिक जौहरी, राजेश शर्मा, वैभव यादव, राजकुमार, बिटटू पाल, अक्षय, विक्की, राजू और आकाश आदि मौजूद रहे।