फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज में होली पर सौहार्द का संगम, हिंदू चालक और मुस्लिम परिचालक रहेंगे साथ

Mon, 26 Feb 2018 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
up roadways
विज्ञापन
होली पर्व पर रोडवेज में सौहार्द का संगम दिखेगा। चालक-परिचालकों के लिए विशेष रूप से गाइडलाइन जारी की गई है। यदि किसी बस पर चालक हिंदू और परिचालक मुस्लिम वर्ग से है, तो बस को हिंदू चालक अपने घर ले जा सकता है। जबकि मुस्लिम परिचालक को भी वह अपने साथ रखेगा। पर्व पर उसे रंग न लगे और उसके खाने की व्यवस्था को चालक खुद देखेगा।
विज्ञापन


सोमवार से होली पर्व पर विशेष योजना लागू की गई है। प्रोत्साहन स्कीम के तहत बसों का संचालन होगा। इसके लिए डिपो पर रूट का मेजर प्लान तैयार किया गया है। उसके आधार पर ही बसों का संचालन होगा। हालांकि इस बार खास यह है कि चालक-परिचालक को लेकर विशेष गाइडलाइन है, यह पहली बार किया गया है।

अब तक दुल्हेंडी (रंग के दिन) चालक-परिचालक अलग-अलग हो जाते थे, जिससे बसों का संचालन बिगड़ता था। अबकी बार व्यवस्था बदली गई है। यदि किसी बस पर चालक हिंदू और परिचालक मुस्लिम हैं, तो हिंदू बस समेत घर जाएगा। जिसके साथ परिचालक भी मौजूद रहेगा।
विज्ञापन


साथ ही चालक मुस्लिम और परिचालक हिंदू तो भी बस को ले जाने की अनुमति होगी। त्योहार के दिन चालक-परिचालक एक-दूसरे के खाने और भावनाओं का पूरा ख्याल रखेंगे। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि होली पर्व के मद्देनजर सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। होली पर अधिक बसों का संचालन होगा, इसके लिए कार्य योजना बना ली गई है। 

40 बस जाएंगी आनंद विहार 
मुजफ्फरनगर। 26 से पांच मार्च तक होली पर स्कीम लागू रहेगी। इसके तहत डिपो की 40 बसों को आनंद विहार भेजने के आदेश जारी किए गए हैं। इन बसों को लखनऊ, एटा-मैनपुरी का रूट दिया गया है। आनंद विहार से यह वहीं के लिए चलेंगी। इन बसों पर एक परिचालक और दो चालक भेजे जाएंगे, ताकि लंबी दूरी तय करते समय कोई दिक्कत न हो सके। इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली गई है। 

मुरादाबाद-आनंद विहार जमा होगा कैश 
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम ने इस साल नई व्यवस्था लागू की है। लंबी दूरी पर बसों का ले जाने वाले चालक-परिचालकों के आगे कैश जमा कराने की दिक्कत होती है। यह इस बार नहीं रहेगी। डिपो की सभी बसें जो लंबी दूरी पर जाएंगी। उनका कैश कलेक्शन आनंद विहार और मुरादाबाद डिपो पर जमा किया जा सकेगा। यहां डिपो के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें