फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हिमानी शर्मा को राज्यपाल आनंदी बेन ने किया सम्मानित

विज्ञापन
गांव पलड़ा की छात्रा हिमानी शर्मा को सम्मानित करती प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ।फोटो स्रो
विज्ञापन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव पलड़ा की होनहार छात्रा हिमानी शर्मा को प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। नीरज शर्मा की पुत्री हिमानी शर्मा श्री राम ग्रुप ऑफ कॉलेज की बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा हैं। गांव की बेटी ने बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमानी को सहारनपुर में मां शाकंभरी देवी विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत दिवस समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व कॉलेज के चेयरमैन डॉ एससी कुलश्रेष्ठ ने भी हिमानी को सम्मानित किया था। हिमानी ने सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों के अलावा माता-पिता व अन्य परिजनों को दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें