उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। राजकीय शैक्षणिक संग्रहालय में उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी की ओर से संचालित चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। पोस्टर, स्लोगन, रंगोली, भाषण, सेमिनार और योग क्रियाओं की प्रतियोगिता कराई गई। रंगोली में हिमानी और स्लोगन में सारिका प्रथम रहीं।
शिविर के समापन पर पोस्टर प्रतियोगिता में स्वीटी महली ने प्रथम, अधिराज जयंत ने द्वितीय, निशु भार्गव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में हिमानी प्रथम, जाकिया खान द्वितीय और मोहिनी प्रजापति तृतीय स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में सारिका ने पहला और रुद्राक्ष ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। योगासन प्रतियोगिता में अभिमन्यु ने प्रथम, सलोनी ने द्वितीय और मानसी कश्यप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुतुवा, द्वितीय पर लक्ष्मी तोमर और तृतीय पर लविशा रही। देवांश भार्गव और रमसा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि डीआईओएस गजेंद्र कुमार और राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार त्यागी ने सभी को सम्मानित किया।
इस दौरान स्वतंत्र चित्रकार सुनील कुमार बावरा ने एक योगी की ऑयल पेंटिंग बनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर सुनील कुमार, डॉ. रिंपल चौधरी, डॉ. शिप्रा सिंह, अशोक कुमार, गया प्रसाद, आरती, डॉ. राजीव कुमार, प्रमोद कुमार, राम सजीवन, अशोक कुमार पटेल, डॉ. बिपिन मिश्रा, डॉ. त्रिलोक नारायण मौजूद रहे।