खतौली हाईवे पर वाहनों की भिड़ंत में क्षतिग्रस्त कार को देखते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के खतौली में नेशनल हाईवे पर कई वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें कई कार सवार सहित बस में सवार 40 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पहुंची पुलिस ने बामुश्किल जाम खुलवाया।
शनिवार को हाईवे पर गांव भंगेला के पास आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके पीछे आ रही कार ट्रक के पीछे जा टकराई। इसी मेरठ की ओर से तेजी से आ रही रोडवेज बस ने कार में पीछे से टक्कर मार दी।
रोडवेज बस में पीछे से लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। वाहनों के भिड़ंत में रोडवेज बस के चालक व परिचालक सहित करीब 40 यात्रियों सहित कार सवार दिल्ली निवासी डॉ. अंकित रूहेला उसकी पत्नी बेटा व बेटा मामूली रूप से घायल हो गए।