फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टूटा हाई टेंशन लाइन का तार, टाउन हॉल फीडर से बिजली गुल

विज्ञापन
वाहन की टक्कर से मेरठ रोड पर क्षतिग्रस्त हुई 33 केवीए विद्युत लाइन की मरम्मत करते ऊर्जा निगम कर - फोटो : 1
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से 33 केवीए हाई टेंशन लाइन का तार क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक बिजली गुल होने के कारण एक दर्जन से अधिक कॉलोनी वासियों को समस्या का सामना करना पड़ा। फॉल्ट ढूंढ कर निगम कर्मियों ने मरम्मत का काम शुरू किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर के समय मेरठ रोड पर अज्ञात वाहन ने 33 केवीए लाइन के खंभे में टक्कर मार दी थी। जिसके चलते 2-स्पेन का हाईटेंशन लाइन का तार क्षतिग्रस्त हो गया था। इस कारण बिजली गुल हो गई थी। ऊर्जा निगम कर्मियों ने लाइन की जांच कर उसे चालू कर दिया था। लेकिन करीब दो घंटे बाद क्षतिग्रस्त तार में फिर से फाॅल्ट हो गया। एक्सईएन सागरमल ने बताया निगम कर्मियों ने फाॅल्ट ढूंढ कर मरम्मत शुरू की। इस दौरान नरा बिजलीघर से शटडाउन लिए जाने के कारण टाउन हॉल से आपूर्ति होने वाली बिजली गुल रही। आपूर्ति बाधित होने से शिव चौक, आर्य पुरी, सिविल लाइंस सहित एसडी मार्केट, विष्णु स्वरूप मार्केट आदि क्षेत्रों में आम लोगों और व्यापारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें