मुजफ्फरनगर। जिला महिला अस्पताल में सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया और सीएमएस का डॉ. आभा आत्रेय ने संयुक्त रूप से विटामिन ए संपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान जनपद भर में 24 जनवरी तक संचालित किया जाएगा।
सीएमओ ने बताया कि विटामिन ए बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के साथ-साथ उनकी आंखों की रोशनी एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान लक्षित आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को विटामिन ए की खुराक अवश्य दी जाए।
जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, जिला सहायक प्रतिरक्षण अधिकारी प्रदीप शर्मा, यूनिसेफ से डीएमसी तरन्नुम, डीईओ मयंक गोयल एवं कोल्ड चैन हैंडलर मदन कुमार उपस्थित रहे।