किरात प्रतियोगिता में उपस्थित लोग
- फोटो : DEVBAND
देवबंद। कुरआन पाक हिफ्ज करने वाले बेहतरीन हाफिजों के बीच किरात प्रतियोगिता का आयोजन हीरा गॉर्डन में किया गया। जिसमें हाफिजों ने शानदार आवाज में किरात पढ़कर सभी का मनमोह लिया।
बृहस्पतिवार को ऑल इंडिया हिफ्ज किरात एकेडमी नई दिल्ली और उसके सहयोगी संगठन अल हरमैन फार्मा व ऑल इंडिया कुरआन फाउंडेशन के बैनर तले ईदगाह रोड पर आयोजित हुए कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए- कलाम पाक से हुई। इसमें शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से बेहतरीन हाफिज यहां पहुंचे। जिन्होंने अपनी शानदार आवाज में किरात पढ़ी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में शामिल कारी मो. वासिफ ने बताया कि इस्लामी तालीम के दूसरे बड़े इदारे दारुल उलूम वक्फ के मोहतमिम मौलाना सुफियान कासमी के संरक्षण में हो रहे कार्यक्रम में गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों से 65 से अधिक हाफिज शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं। इन प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। शुक्रवार को प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा।
देवबंद के हीरा गॉर्डन में आयोजित किरात प्रतियोगिता में किरात पढ़ते हाफिज- फोटो : DEVBAND