मैनपुरी में जीत के बाद जनता को आभार के लिए पत्र लिखते सपा नेता शमशोर मलिक।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के निवर्तमान प्रदेश सचिव शमशेर मलिक ने खून से पत्र लिखकर उप चुनाव में जीत पर खतौली और मैनपुरी की जनता का आभार जताया है। मलिक ने कहा कि मैनपुरी का उपचुनाव नेताजी की विरासत का चुनाव था। मैनपुरी वासियों ने जिताकर डिंपल यादव को नेताजी की विरासत सौंपने का काम किया। खतौली में भी जनता ने गठबंधन पर भरोसा जताया है। संवाद