संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गंगनहर कांवड़ पटरी मार्ग पर लगे हाईटगेज तोड़ दिए गए हैं, जिस कारण इस मार्ग पर भारी वाहन दौड़ने लगे हैं। भारी वाहनों से पटरी मार्ग पर अक्सर जाम लग जाता है। हादसों का भी खतरा बना रहता है। डीएम उमेश मिश्रा के सामने मामला पहुंचा। उन्होंने अधिकारियों को बुलाकर हाईटगेज लगाने के निर्देश दिए।
सठेड़ी नहर पुल के निकट और खतौली के अलकनंदा पुल के निकट हाईटगेज लगाए गए थे। काफी समय से हाईटगेज को तोड़ दिया गया, जिस कारण मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाजी बढ़ गई है। भारी वाहन टोल बचाने के चक्कर में इस मार्ग पर दौड़ रहे हैं। भारी वाहनों की अवाजाही से पटरी मार्ग पर अक्सर जाम लग जाता है।
गांव भैंसी निवासी शीशपाल, राजपाल, बिजेंद्र सिंह, बिल्लू फौजी, सतपाल सिंह ने डीएम से शिकायत करते हुए कहा कि भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। डीएम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बुलवाकर हाईटगेज लगाए जाने के निर्देश दिए। प्रधान अमित अहलावत, हाजी वसीम प्रधान, प्रमोद, राहुल, सुनील कुमार, सचिन आर्य एडवोकेट आदि का कहना है कि भारी वाहनों के कारण गंगनहर मार्ग पर हादसा होने का डर बना रहता है। भारी वाहनों से कई बड़ हादसे हो चुके हैं।