फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमकर बरसा पानी, जनता ने झेली परेशानी

विज्ञापन
गाधी कालौनी में बारिश से हुए जलभराव से गुजरता स्कूटी सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में शनिवार रात तीन बजे झमाझम बारिश हुई। रविवार को भी दिन में रुक-रुक कर बदरा बरसते रहे। जिले में 59.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। शहर से लेकर देहात तक जलभराव की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा। कई स्थानों पर सड़कों पर तालाब जैसी स्थिति दिखाई दी।
विज्ञापन

अगस्त महीने की अब तक की यह सबसे अधिक बारिश है। शहर की कॉलोनियों से लेकर देहात क्षेत्र में गलियों तक जलभराव के हालात रहे, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पचैंडा रोड पर बारिश के बाद गड्ढे बन गए हैं। गहरे गड्ढ़े होने के कारण यहां से गुजरना लोगों के लिए मुश्किलों भरा हो गया। एक तरफ गली में जलभराव हो गया और दूसरी तरफ मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढे बन गए।
तालाब ओवरफ्लो हुआ तो निकलवाना पड़ा पानी
मुजफ्फरनगर-बड़ौत मार्ग पर तावली गांव में तालाब बरसात के बाद ओवरफ्लो हो गया। लोक निर्माण विभाग की ओर से जलनिकासी के इंतजाम नाकाफी साबित हुए। हाईवे के नीचे से दबाए गए पाइप बंद है। ऐसे में जलनिकासी के लिए तालाब का पानी हाईवे पर पाइप डालकर दूसरी तरफ निकाला गया। ग्राम प्रधान के प्रति डॉ. डॉ. जुबैर का कहना है कि हाईवे निर्माण के दौरान ही यह चूक हुई है। जलनिकासी का इंतजाम कराया जाना चाहिए। गांव के घरों में पानी भर जाता है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से मिली राहत
बारिश के कारण अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को दिन का तापमान 34 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जबकि बरसात के बाद रविवार को तापमान 29.1 डिग्री तक गिर गया। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें