जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त ने किया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण
देवबंद। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त ने देवबंद पहुंचकर औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने उद्यमियों की प्रमुख संस्था लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों से मुलाकात कर समस्याओं को लेकर चर्चा की।
जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने लघु उद्योग भारती के वरिष्ठ सदस्य नितिन गुप्ता व अंकुर कंसल के साथ औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। टूटी सड़कों और नालियों सहित उद्यमियों की अन्य समस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके उपरांत अंकुर कंसल के प्रतिष्ठान पर उद्यमियों से वार्ता करते हुए कहा कि कुछ महीनों में देवबंद औद्योगिक क्षेत्र का कायाकल्प का कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें टूटी सड़कें, नई सड़कों का निर्माण के साथ-साथ औद्योगिक क्षेत्र में प्रकाश की उचित व्यवस्था एवं शौचालय निर्माण आदि का कार्य कराया जाएगा। इस दौरान आईआईए के पूर्व चेयरमैन बृजेश कंसल, लघु उद्योग भारती के सदस्य तुषार गर्ग एवं जर्रार बेग आदि मौजूद रहे।