मुजफ्फरनगर। आचार संहिता के उल्लंघन और आपदा प्रबंधन अधिनियम के मुकदमे में पूर्व मंत्री उमा किरण की पत्रावली पर 14 फरवरी को सुनवाई होगी।
इस मामले में छपार थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था कि 31 जनवरी को आजाद समाज पार्टी की प्रत्याशी उमा किरण ने तेजलहेड़ा में बिना अनुमति जनसभा की थी। अन्य आरोपी पोपिन, रणजीत भी नामजद थे। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन/विशेष एमपी एमएलए कोर्ट के पीठासीन अधिकारी देवेन्द्र सिंह फौजदार कर रहे हैं। संवाद