मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन पर गति शक्ति परियोजना के तहत कराए जा रहे विकास कार्याे का मुख्य परियोजना अधिकारी एके गोस्वामी ने टीम के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने रेलवे स्टेशन के सभी कार्यालयों को देखा और वहां सुविधाओं को मुहैया कराने को कहा।
उन्होंने मुख्य रूप से पुल को चौड़ा कराकर नए तरीके से बनाने पर चर्चा की। सोमवार को गति शक्ति परियोजना के मुख्य परियोजना अधिकारी एके गोस्वामी, टीम के इंजीनियर मंदीप सिंह सिद्धूू आदि के साथ विशेष ट्रेन से मुजफ्फरनगर पहुंचे। उन्होंने स्टेशन के बाहर पार्किंग को भी देखा। टीम ने रेलवे स्टेशन के बड़े पुल को भी देखा। व्यापारियों ने इस पुल को नई मंडी की तरफ से शुरू करके साईधाम की सड़क की तरफ उतारने की मांग की थी। अधिकारियों ने वर्तमान में तीन मीटर चौड़े इस पुल को सात मीटर चौड़ा बनाने के बारे में मंत्रणा की। इस दौरान रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रवीण कुमार व ठेकेदार भारत अग्रवाल आदि मौजूद रहे।