फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रामपुर तिराहा कांड में 23 सितंबर को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आंदोलनकारियों पर फर्जी तरीके से हथियार बरामदगी दर्शाने के मामले में बचाव पक्ष ने कोर्ट में बहस की। बचाओ पक्षी की ओर से न्यायालय में तर्क दिया गया कि सरकारी कर्मचारी पर मुकदमा चलाने की दी गई अनुमति वैध नहीं है। सुनवाई के बाद न्यायालय ने 23 सितंबर की तिथि नियत की है। एक अक्तूबर 1994 की रात पृथक राज्य की मांग को लेकर दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को छपार थाना क्षेत्र के रामपुर तिराहा पर रोक लिया गया था। आरोप है कि पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी, जबकि महिलाओं से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इस मामले में सीबीआइ की तरफ से हाई कोर्ट के आदेश पर सात मुकदमे दर्ज कराए गए थे। बुधवार को सीबीआई बनाम ब्रजकिशोर एवं एसपी मिश्रा प्रकरण में सुनवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें