पुरकाजी में हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया फोटो संवाद
- फोटो : सांकेतिक
पुरकाजी। पुरकाजी लक्सर हाईवे के गांव झबरपुर मोड़ पर दूध से लदी पिकअप गाड़ी ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। इसमें बाइक पर बैठे स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारी सचिन की मौके पर ही मौत हो गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
थाना पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात मुजफ्फरनगर के सुभाषनगर निवासी सचिन व शाहपुर के गांव गोयाला निवासी नीटू और देवबंद के गांव शाखन निवासी सोनू व सौरभ एक बाइक पर सवार होकर पुरकाजी से शेरपुर अपने रिश्तेदार के घर पर जा रहे थे। जब वह युवक पुरकाजी लक्सर हाईवे के गांव झबरपुर मोड़ पर पहुंचे। तो सामने से आ रही दूध की पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से सचिन की मौके पर मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस नीटू व सौरभ और सोनू को गंभीर अवस्था में एंबुलेंस की मदद से पुरकाजी पीएचसी पर लेकर पहुंची। जहां पर चिकित्सकों ने तीनों को गंभीर अवस्था के चलते जिला अस्पताल रैफर कर दिया।
पुरकाजी में हादसे के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया फोटो संवाद- फोटो : सांकेतिक