फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं होगी बेहतर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाएं होंगी बेहतर
विज्ञापन

चरथावल। मुजफ्फरनगर केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं स्वास्थ्य विभाग के नामित सदस्य सुभाष चौहान ने चरथावल में व्यापारियों से कहा कि सीएचसी पर भरपूर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जाएगी। जनप्रतिनिधियों के प्रयास से यहां हॉस्पिटल में 30 बेड का कराने का प्रयास किया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात कराकर दूरस्थ अंचल के मरीजों को बेहतर उपचार दिलाना प्राथमिकता में है।
विज्ञापन

रविवार को कस्बे में चरथावल व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज कुमार गर्ग के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर वह व्यापारियों की समस्याओं से रू-ब-रू हुए। व्यापारियों ने उनके समक्ष स्वास्थ्य विभाग में नामित सदस्य होने के नाते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव की बात कही। बताया कि यहां नाम की सीएचसी है, सुविधाएं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की मिल रही है। यहां डिजिटल एक्सरे मशीन लगे अरसा बीत गया, लेकिन टेक्नीशियन के बिना शोपीस बनकर रह गई है। सीएचसी घोषित हुए 15 साल से ज्यादा हो गए हैं। सुभाष चौहान ने तमाम दिक्कतों को शासन तक पहुंचाकर हल कराने का भरोसा दिया। व्यापारी अनुज गर्ग, अमित गर्ग, अनुपम कंसल, नंदकिशोर त्यागी, अमित गुप्ता, सुबोध जैन, अरुण प्रताप सिंह और सुशील कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें