फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: कबड्डी, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स चयन ट्रायल आज और कल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जूनियर बालक कबड्डी, सीनियर पुरुष बॉक्सिंग और सीनियर पुरुष/महिला एथलेटिक्स के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में 22 और 23 सितंबर को होंगे। मंगलवार को जूनियर बालक कबड्डी के ट्रायल दोपहर तीन बजे होंगे। सीनियर पुरुष बॉक्सिंग और सीनियर पुरुष/महिला एथलेटिक्स के ट्रायल 23 सितंबर को प्रातः दस बजे होंगे। चयन ट्रायल प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हैं। जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता 25 से 27 सितंबर तक अयोध्या में होगी। सीनियर पुरुष बॉक्सिंग प्रतियोगिता एक से चार अक्तूबर तक झांसी में होगी। एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29 से 30 सितंबर तक बरेली में होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें