खतौली। गांव तिगाई निवासी फूल कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनके घर के सामने खड़ी सीएनजी से संचालित होने वाली गाड़ी के नीचे पटाखे छोड़े जा रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर पिटाई कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक पक्ष के मनीष कुमार व फुलकुमार और द्वितीय पक्ष से अरविंद व निखिल निवासी तिगाई और अश्वनी निवासी गालिबपुर का चालान कर दिया।