फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में महिला को कुत्ते ने काटकर जख्मी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर पहुंची फरियादी महिला को कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया। पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। बृहस्पतिवार दोपहर शेरनगर निवासी रुकैया कलक्ट्रेट पहुंची थी। इसी दौरान कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। महिला चिल्लाई तो आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह बचाया। एक पुलिसकर्मी ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। महिला का कहना है कि वह अपने पति की तलाश कराने की फरियाद लेकर पहुंची थी। इससे पहले भी कलक्ट्रेट में कुत्ता कई लोगों पर हमला कर चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें