सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन
मोरना। मोरना शुकतीर्थ मार्ग स्थित भाकियू कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन यज्ञ किया।
भाकियू के जिला महामंत्री सर्वेंद्र राठी ने भाकियू कार्यालय पर हवन कराते हुए कहा कि दिल्ली की सीमाओं पर तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ दो महीने से अधिक समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन सरकार टस से मस नहीं हुई है। भाकियू कार्यकर्ता परमपिता परमात्मा से हवन के जरिए सरकार को सद्बुद्धि दे और जिससे सरकार तीनों कृषि कानून वापस लेे। ताकि दिल्ली सीमाओं पर डटे किसान घर को लौट आएं। पंडित नरेश शर्मा ने हवन संपन्न कराया। इस दौरान अशोक चौधरी, दरियाव सिंह, कप्तान राठी, संजू चौधरी, संदीप तोमर, देवेंद्र, अरविंद, शैंकी, सुदेश, परवीन यशपाल सागर पंवार, लव राठी सहदेव आदि मौजूद रहे।