पिता संजय अग्रवाल का वर्ष 2019 में हो गया था निधन
कड़ी मेहनत से प्रथम प्रयास में ही पाई 183वीं रैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना (बिजनौर)। मोहल्ला मझलेटा निवासी हर्षित अग्रवाल ने यूपी पीसीएस-जे परीक्षा में पहले ही प्रयास में 183 वी रैंक प्राप्त की है। पिता की मौत के बाद हर्षित ने कठिन परिस्थितियों का सामना करने हुए यह सफलता हासिल की है।
हर्षित अग्रवाल के पिता संजय अग्रवाल का वर्ष 2019 में निधन हो गया था। पिता का साया उठ जाने के बाद परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा। जहां माता रेनू अग्रवाल कंफैक्शनरी की दुकान चला कर परिवार का पालन पोषण किया, वहीं हर्षित ने पिता का सपना पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की।
वर्ष 2023 में यूपी पीसीएस-जे की परीक्षा दी। पहले ही प्रयास में 183वी रैंक प्राप्त कर अपने परिवार का नाम रोशन किया। हर्षित ने बताया कि उसने वर्ष 2013 में सेंट मेरिज स्कूल से हाईस्कूल, 2015 में आरआर मोरारका से इंटर, 2016-2021 में दिल्ली जामिया यूनिवर्सिटी से बीए-एलएलबी और यहीं से वर्ष 2021-2023 में एलएलएम के फाइल सेमेस्टर की परीक्षा भी दी हैं। उसकी बड़ी बहन वर्षा की शादी हो चुकी हैं।
हर्षित ने अपनी सफलता का श्रेय परिजनों और गुरुजनों के मार्गदर्शन काे दिया है। परिजनों शुकंतला देवी, सतीश चंद्र अग्रवाल, अंबरीश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, दीपशी आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की हैं।
गौरव गोयल नगीना