जानसठ । कृष्णा शिशु सदन जूनियर हाईस्कूल की कक्षा 8 की छात्रा उपासना आर्या पुत्री विकास कुमार सैनी गांव भलेड़ी ने नवोदय विद्यालय की कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा पास कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कृपाल सिंह, प्रधानाध्यापक अभिषेक कुमार, प्रधानाध्यापिका मीतू राणा, दिनेश शर्मा , ध्यान सिंह, बालकिशोर, रमेश प्रजापति ने खुशी जताई।