फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकों की 5000 मीटर दौड़ में हरीश प्रथम

विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
बालकों की 5000 मीटर दौड़ में हरीश प्रथम
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। भायला इंटर कॉलेज में सोमवार को युवा गेम्स एसोसिएशन के तत्वावधान में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दौड़, गोला फेंक, तश्तरी फेंक, लंबी कूद, कबड्डी व जैवलिन थ्रो आदि खेलों में खिलाड़ियों ने उत्साह से प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्राम प्रधान देवेंद्र राणा व वीर प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में 56 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ (अंडर-19) में खुशी प्रथम व गायत्री द्वितीय, 800 मीटर दौड़ (अंडर-14) में तनु प्रथम व माही द्वितीय, बालकों की 400 मीटर दौड़ (अंडर-17) में नकुड़ की टीम प्रथम रही। 3000 मीटर दौड़ (अंडर-19) में आकाश प्रथम व रोहित द्वितीय, 5000 मीटर दौड़ में हरीश प्रथम व रोहन द्वितीय तथा 1600 मीटर में विक्रांत प्रथम व रोहन द्वितीय स्थान पर रहे। जैवलिन थ्रो में गोविंद प्रथम व शुभम द्वितीय, गोला फेंक में अर्जुन प्रथम व विशाल द्वितीय, तस्तरी फेंक में शिवओम प्रथम, अरुण द्वितीय, लंबी कूद में जसवंत राणा प्रथम व सौरभ द्वितीय, कबड्डी में साढ़ौली कदीम ब्लॉक ने पांच अंकों से देवबंद को, नकुड़ ब्लॉक ने 8 अंकों से बलियाखेड़ी को और रामपुर ने 12 अंकों से नागल को हराया। प्रतियोगिता में सोम प्रताप, गायत्री, गोविंद, तनु, खुशी, माही व शिवओम ने अपने-अपने खेलों में गोल्ड मेडल जीते। एसोसिएशन की ओर से विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान राज्य स्तरीय टीम का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के चेयरमैन मयंक दुबे, मनोज राणा, अर्जुन सिंह, अशोक धीमान, मान सिंह राणा व रूद्रा आदि मौजूद रहे।

भायला इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी में दमखम दिखाते खिलाड़ी- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें